हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: 25 अगस्त से था लापता,एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर निवासी सुशील कुमार का नाबालिग पुत्र कुंदन कुमार पांच दिन बाद सकुशल बरामद हो गया। वह 25 अगस्त से लापता था। इस संबंध में महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

विशेष टीम की गठना मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वैशाली के निर्देश पर एसडीपीओ महनार प्रवीण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार मानवीय एवं अन्य स्रोतों से सूचना एकत्र कर नाबालिग की तलाश कर रही थी। 30 अगस्त को उसके हाजीपुर रेलवे स्टेशन के आसपास देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल वहां तलाश की,लेकिन वह वहां से निकल चुका था।

बचाव की कार्रवाई बाद में मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर ...