Hajipur News: महनार सीएचसी पहुंचे विधायक,स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत
हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: महनार विधायक सह राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई,ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, मरीजों के इलाज तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। विधायक ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीजों के अनुकूल बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.