हाजीपुर, जुलाई 22 -- Hajipur News: हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर बुधवार की शाम कैंटीन के एक कर्मी और एक युवक के बीच हुई मारपीट से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कैंटीन कर्मी ने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद युवक को खदेड़कर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ जुट गई और यात्री सहमे रहे।

घटना का वीडियो वायरल घटना का किसी यात्री ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि,वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। म...