हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: महनार, संवाद सूत्र महनार स्थित सिटी मॉल के समीप मंगलवार की शाम खरीदारी करने गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में विशुनपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने महनार थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक बरामद करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, संतोष कुमार सिंह मंगलवार की शाम सामान खरीदने के लिए सिटी मॉल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल मॉल के पास खड़ी की और खरीदारी करने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों और लोगों से भी पूछताछ की तथा काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और चो...