हाजीपुर, जुलाई 10 -- Hajipur News: महनार। सं.सू. महनार के पहाड़पुर-विशनपुर पंचायत में सात जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर में प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को आमंत्रित नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। समिति के उपाध्यक्ष विक्रम जायसवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बिहार सरकार के विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को पत्र भेजकर मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की भूमिका उन्होंने पत्र में कहा है कि सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद उन्हें शिविर की सूचना किसी भी माध्यम से नहीं दी गई। इससे कार्यक्रम की पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता प्रभावित हुई है। उनका आरोप है कि समिति के सदस्यों को जानबूझकर कार्यक्रम से दूर रखा गया। विक्रम जायसवाल ने शिकायत में कहा है कि ...