हाजीपुर, जुलाई 28 -- Hajipur News: महनार बाजार स्थित थाना मोड़ के समीप बुधवार को ससुराल पहुंचे एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाकर महनार थाना पहुंचाया। बताया गया कि सोनपुर निवासी सोनू की शादी महनार निवासी अंजली से हुई है। सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही है। वह मंगलवार को अपनी पत्नी को विदा कराने महनार स्थित ससुराल पहुंचा था। युवक के अनुसार,पत्नी ने साथ चलने की बात कही थी,लेकिन बुधवार को उसने जाने से इनकार कर दिया। सोनू ने बताया कि वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान महनार बाजार के थाना मोड़ के पास ससुराल पक्ष के लोगों और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी की स्थिति...