Hajipur News: महनार में सरकारी कर्मचारी बनकर पहुंचे ठग, महिला से लाखों के जेवर उड़ाए
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 19 में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन युवकों ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा व्यक्ति बताकर महिला को शौचालय और आवास योजना का पैसा मिलने का झांसा दिया। फोटो और घर की जियो टैगिंग कराने की बात कहकर महिला से उसके पहने हुए सोने के जेवर उतरवाए और मौका मिलते ही जेवर लेकर फरार हो गए। वार्ड संख्या 19 निवासी स्वर्गीय बिमल साह की पुतोहु हाल ही में कलकत्ता से घर लौटी थी। वह गणिनाथ बाबा की पूजा में शामिल होने आई थी।
घटना का विवरण घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी देने लगे। युवकों ने महिला से कहा कि उसके शौचालय और आवास योजना का पैसा पास होने वाला है। इसके लिए फोटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.