हाजीपुर, सितम्बर 4 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के चकेशो गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। घायलों में उमेश राय के पुत्र गौरव कुमार,रामराज राय के पुत्र संजय कुमार और गणेश राय के पुत्र सौरभ राय शामिल हैं। रामराज राय ने बताया कि वे लोग दूसरे राज्य में रहकर काम करते हैं और कुछ दिनों पहले ही घर आए थे। आरोप है कि रवि राय,सचिन राय,दिनेश राय समेत अन्य लोगों ने उनके पुत्र और भतीजे के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें घर में रहने नहीं दे रहे हैं और उनके हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। मामले को लेकर रामराज राय ने महनार थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्...