हाजीपुर, अगस्त 1 -- Hajipur News: महनार। सं.सू. महनार थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत अंतर्गत नौरंगपुर गांव में श्राद्ध भोज के दौरान करंट लगने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, नौरंगपुर निवासी अकलू राय की पत्नी के श्राद्ध भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। इसी दौरान गांव के दिनेश राय का 11 वर्षीय पुत्र राजनंदन दरवाजे के पास खड़ी अपनी साइकिल निकालने गया। तभी वह खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जंदाहा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात ही बालक का ...