हाजीपुर, जुलाई 11 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र की लावापुर नारायण पंचायत अंतर्गत मिश्री चौक मस्जिद के समीप शुक्रवार देर रात एक विधवा महिला के घर में घुसे तीन अज्ञात चोरों ने मुंह पर टेप लगाकर,हाथ बांधकर स्वर्ण आभूषण और नकदी लूट ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में सूने घर का ताला तोड़कर जेवर व 30 हजार नकद चुराए पीड़िता का बयान पीड़िता शहनाज खातून,पति स्व.मुरशिद खान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी बहू के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब 2:20 बजे तीन बदमाश छत पर लगी टीन की चादर हटाकर घर में घुस आए। आहट होने पर जब उन्होंने आवाज लगाई तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। एक ने उनका मुंह दबा दिया,दूसरे ने हाथ बांध दिए,जबकि तीसरे ने मुंह पर टेप चिपका दिया।लूट की वारदात इसके बाद बद...