हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: महनार रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 31 सी से कुछ दूरी पर पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन किनारे बने गड्ढे में शनिवार की शाम 14 वर्षीय छात्रा की डूबने की सूचना से चमरहरा गांव में कोहराम मच गया। छात्रा की पहचान चमरहरा गांव निवासी लख्खी पासवान की पुत्री तारा कुमारी के रूप में हुई है। तारा जगदीश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चमरहरा में नवम वर्ग की छात्रा है। परिजनों के अनुसार तारा शनिवार दोपहर प्रतिदिन की तरह भैंस चराने रेलवे लाइन किनारे गई थी। शाम में उसके गड्ढे के पानी में डूबने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पानी के किनारे तारा की चप्पल मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और गड्ढे में उसकी तलाश शुरू कर दी। गड्ढे के चारों ओर घने खर-पतवार उगे होने के कारण तलाश में परेशानी हो रही थी। खबर लिखे जाने तक ...