हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा में कृष्णा राय नामक युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस को अलग-अलग माध्यमों से जानकारी मिली है। हालांकि,पुलिस ने अब तक गोली मारे जाने की घटना की पुष्टि नहीं की है। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि एक वीडियो में घटना का समय शाम करीब चार बजे बताया जा रहा है,जबकि पुलिस को इसकी जानकारी देर शाम मिली। सूचना मिलने में देरी के कारणों की भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ के अनुसार,मामले में कुछ तथ्यों में अंतर सामने आया है। एक खोखे की तस्वीर रात में लिए जाने की बात सामने आई है,जबकि अस्पताल में गोली निकाले जाने का समय रात करीब 11 बजे बताया गया है। पुलिस इन तथ्यों का सत्यापन कर रही है। मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन भी नहीं मिला है।

पूर्व विवा...