Hajipur News: महनार में महिला को पीटकर पिस्तौल के बल पर मंगलसूत्र व ढोलना छीनने का आरोप
हाजीपुर, अगस्त 30 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के टांडा चौड़ी वार्ड 15 में शनिवार की रात महिला के साथ मारपीट कर पिस्तौल का भय दिखाकर मंगलसूत्र व ढोलना छीनने का मामला सामने आया है। पिंकी देवी,पति सूरज राम ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, रात करीब आठ बजे वह घर में खाना बना रही थीं। तभी सौरभ राय, विवेक कुमार, अमन कुमार व अमित कुमार समेत कुछ लोग दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गेट पीटने लगे। बाहर आने पर सौरभ व विवेक ने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया,जबकि अमन व अमित ने लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोप है कि सौरभ कुमार ने 10-15 युवकों को बुलाया,जिनमें कई के पास पिस्तौल थी। भय दिखाकर करीब एक लाख रुपये के गहने छीन लिए गए। ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। आवेदन में अगले दिन कृष्ण कुमार से स्टेशन रोड स्थित शुक्र पेठिया के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.