हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: महनार नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर (मंगल पेठिया) में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मंदिर के सेवक जितेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए पुलिस-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मंदिर सेवक के अनुसार मंगलवार की सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर उसमें रखी पूरी राशि गायब पाई गई। घटना से मंदिर से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। सेवक ने बताया कि महनार थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि मंदिर महनार अनुमंडल कार्यालय और प्रखंड मुख्यालय से महज करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित ...