हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और क्षेत्र में गहराते बाढ़ संकट को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने शनिवार को बड़ा एहतियाती कदम उठाया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में गंगा के उफान से बिगड़े हालात, घरों और सड़कों पर फैला बाढ़ का पानीप्रशासन का निर्णय जिला प्रशासन के निर्देश पर महनार एसडीओ अंकित कुमार के आदेश से क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध राजकीय गणिनाथ मेले को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर बाद मेला स्थलों का निरीक्षण कर वहां चल रही गतिविधियों को बंद कराया। प्रशासनिक टीम ने हसनपुर के पलवैया स्थित राजकीय गणिनाथ धाम मेला परिसर, पुरानी मंदिर पलवैया और महनार बाजार स्थित गणिनाथ मंदिर परिसर को खाली कराया। मेला स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं से लाउडस्पीकर के माध्य...