हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास संचालित ममता होटल में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। होटल संचालक प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पटना में भी उनका एक होटल संचालित होता है। इसी कारण वह पिछले करीब 10 दिनों से पटना में थे,जिससे महनार स्थित होटल बंद था। रविवार सुबह लौटने पर होटल का ताला खोलकर अंदर गए तो रसोई में रखा अधिकांश सामान गायब मिला। होटल के कीमती बर्तन चोरी हो चुके थे। संचालक के अनुसार चोरी गए बर्तनों की कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपये है। आशंका है कि चोर होटल के पिछले हिस्से से करकट हटाकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जां...