Hajipur News: महनार में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान,संदिग्धों पर नजर
हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: महनार थाने की पुलिस ने मद्य पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से रोको-टोको अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की। प्रमुख मार्गों,चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की गई तथा चालकों और सवार लोगों से आवश्यक पूछताछ की गई। इस दौरान शराब एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के संभावित परिवहन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार, प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बढ़ाई निगरानी संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.