हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: जिले के एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देशन एवं महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को महनार के मदन चौक पर पुलिस ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान महनार थाना पुलिस ने विधि-व्यवस्था संधारण तथा किसी भी आपात परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी तैयारियों का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल,एंट्री पॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस तैनातमॉक ड्रिल का उद्देश्य मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने,स्थिति का आकलन कर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास कराया गया। पुलिस जवानों ने निर्धारित रणनीति के अनुरूप कार्रवाई कर आपात परिस्थितियों में अपनी कार्यकुशलत...