Hajipur News: महनार में दुर्गापूजा की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने महनार प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। एसडीओ अंकित कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार,थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक और अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने चमरहरा, वासुदेवपुर चंदेल और करनौती स्थित पूजा पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ara News: दुर्गापूजा को ले सहार थाने में शांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.