Hajipur News: महनार में डायल 112 के चालक को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, तीन फरार
हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Hajipur News: महनार,संवाद सूत्र महनार स्टेशन रोड स्थित झुरकिया आरएनजी स्कूल के पास शनिवार दोपहर वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने डायल 112 के चालक संतोष कुमार को टक्कर मार दी। घटना में चालक घायल हो गए। इसके बाद तीनों युवक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर महनार बाजार की ओर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, महनार स्टेशन की ओर से तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने कथित तौर पर चालक को टक्कर मार दी और भाग निकले। घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल संतोष कुमार को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि एसडीपीओ प्रवीण कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.