हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर जलालपुर गांव के वार्ड संख्या-9 में मंगलवार की शाम करंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण पासवान के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि आदर्श अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के बगल से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी हादसे के बाद घटना की सूचना पाकर महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक की मां जीतू देवी, पिता अरुण पासवान तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। आदर्श तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता ...