हाजीपुर, नवम्बर 7 -- Hajipur News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महनार नगर परिषद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर परिषद के सभापति रमेश कुमार राय और कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की टीम ने नगर क्षेत्र के 14 छठ घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बंशी महतो पोखर, इशाकपुर पोखर, डोमिनिया गंगा घाट, गंगा राय घाट, जंगालिया टोला घाट, राम प्रसाद महतो घाट, वकील राय घाट, महनार बाजार घाट, सिपाही टोला सिद्धि घाट (वार्ड-8), सिद्धि घाट (वार्ड-27), सिपाही टोला घाट, काली मंदिर के समीप घाट (वार्ड-8), सीमाना घाट और लहौरी चक घाट (वार्ड-6) का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर परि...