Hajipur News: महनार में छठ घाट का राजस्व पदाधिकारी ने लिया जायजा
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: महनार, संवाद सूत्र लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महनार प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजस्व पदाधिकारी पूजा राय ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोख्तारपुर, हसनपुर सहित अन्य गांवों के छठ घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर घाटों की स्थिति, आवश्यक सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजस्व पदाधिकारी ने छठ पूजा से पहले घाटों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: छठ महापर्व की तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.