हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर देढ़पुरा पंचायत के मनिकपट्टी गांव निवासी परमेश्वर राय ने घर में चोरी की घटना को लेकर महनार थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पड़ोस के दो युवकों को नामजद करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 16 हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना की रात परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान बहू और बेटी के कमरे की खुली खिड़की से दो चोर घर में घुसे और छत के रास्ते कमरे में पहुंचकर बैग में रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, ढोलना, अंगूठी समेत अन्य आभूषण और नकदी लेकर भागने लगे।

चोरों की भागने की घटना मोबाइल व चप्पल छोड़कर भागने का दावा : आवेदन के अनुसार,बहू और बेटी के शोर मचाने पर परमेश्वर राय ने चोरों का पीछा किया, लेकिन आरोप है कि दोनो...