हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- महनार में ऑनलाइन राजस्व सुनवाई Hajipur News: महनार में अब राजस्व मामलों की सुनवाई के लिए पक्षकारों को बार-बार न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। डीसीएलआर न्यायालय में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था शुरू की गई है। डीसीएलआर सुधांशु शेखर ने बताया कि यह व्यवस्था पिछले 15 दिनों से चल रही है। इसके माध्यम से पक्षकार घर बैठे वर्चुअल रूप से सुनवाई में शामिल होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से दाखिल-खारिज अपील, भूमि विवाद समेत अन्य राजस्व मामलों से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले, अस्वस्थ और किसी कारणवश न्यायालय पहुंचने में असमर्थ पक्षकारों को सुविधा होगी। इससे समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी। डीसीएलआर ने बताया कि सुनवाई में शामिल होने के लिए संबंधित वाद में दर्ज...