हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से महनार नगर और प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। पानी बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। महनार नगर परिषद के वार्ड संख्या 19, 20, 21 और 27 में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई घरों में पानी घुस गया है,जबकि कई मकानों के चारों ओर पानी फैल गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बाढ़ के पानी के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। प्रखंड की अल्लीपुर हट्टा,हसनपुर दक्षिणी और हसनपुर उत्तरी पंचायत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, इंजीनियरिंग कॉलेज और TMB यूनिवर्सिटी में घुसा पानी; हॉस्टल खालीबाढ़ का असर हसनपुर हवराहा में सड़क पर करीब दो से तीन फीट पानी जमा है, ज...