हाजीपुर, सितम्बर 7 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के लावापुर में किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 400 माल भोग केले के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, महनार के सहयोग, जिलेबिया जगदीश बुद्ध फाउंडेशन के मार्गदर्शन तथा रूडसेट संस्थान के प्रोत्साहन से आयोजित हुआ। मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मनोज कुमार, जिलेबिया जगदीश बुद्ध फाउंडेशन के सदस्य कुमार सौरभ, अखिलेश सिंह, सचिव ब्रजेश कुमार राय, प्रखंड प्रमुख नेहा कुमारी सहित संस्था के प्रतिनिधि व किसान मौजूद थे। इस दौरान किसानों को केले की वैज्ञानिक खेती, सिंचाई, खाद-उर्वरक प्रबंधन और रोग-कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। मनोज कुमार ने कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। ब्रजेश कुमार राय ने कहा कि संस...