हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: नगर परिषद,महनार की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्या निकेतन, महनार की कक्षा दसवीं की छात्रा तन्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार एवं नगर प्रबंधक रितेश कुमार गुप्ता ने छात्रा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तन्या की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की सचिव रीता देवी एवं प्राचार्य सौरभ कुमार आर्या ने छात्रा को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ara News: सेंट जेवियर में गांधी व सुभाष हाउस सम्मानित शिक्षक नर्मदेश्व...