Hajipur News: महनार:मुसहर टोला स्कूल में 'खेलो और सीखो' पर संगोष्ठी आयोजित
हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: महनार के प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी मुसहर टोला में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की थीम 'खेलो और सीखो'रखी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बिना मानसिक तनाव के खेल के माध्यम से सीखने का अवसर देना और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना रहा। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका साक्षी सरला ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। खेल के माध्यम से बच्चे सहज और आनंदपूर्ण वातावरण में नई चीजें सीखते हैं। इससे उनके आत्मविश्वास,रचनात्मकता और सामाजिक व्यवहार का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर पढ़ाई का अनावश्यक दबाव नहीं बनाने और उनकी रुचि के अनुसार सीखने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.