हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा मनोरा गांव में 11 हजार केवी का तार अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तार काटकर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एनबीपीडीसीएल को करीब 2,36,295 रुपये की क्षति हुई है। मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ई.आदर्श की ओर से थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है。

घटना का विवरण आवेदन के अनुसार 3 अक्टूबर की सुबह विभागीय दूरभाष पर 11 केवी कृषि फीडर लाइन से तार चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मनोरा चंवर में संजित कुमार सिंह के बोरिंग से रामबाबू राय के बोरिंग के बीच करीब 1.5 सीकेएम रेबिट तार गायब मिला। बिजली विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रा...