हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Hajipur News: भगवानपुर। संवाद सूत्र सराय थाना क्षेत्र के मनी भकुरहर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। और करीब छह लाख के जेवर सहीत ढाई लाख रुपए नगद चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में उक्त गांव निवासी गृह स्वामी सुरेन्द्र ठाकुर ने सराय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है की शनिवार की रात खाना खाकर सपरिवार सो गए। इसी बीच देर रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस गया और हमलोगों के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे करीब छह लाख के जेवर समेत ढाई लाख रुपए नगद चोरी कर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। -राजेश मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...