Hajipur News: मनभावन सावन शुरू, पहले दिन शिवमय हुई वैशाली, मंदिरों में उमड़े भक्त
हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: हाजीपुर । संवाद सूत्र गुरुवार को मनभावन महीना सावन की शुरुआत के साथ ही वैशाली जिला भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। सावन के पहले दिन जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- शिवालयों में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेकश्रद्धालुओं की भीड़ हाजीपुर के ऐतिहासिक पातालेश्वर नाथ मंदिर, बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोमेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में अहले सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी और गंगा के पवित्र जल से बाबा का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पानापुर के बाबा बटेश्वर नाथधाम, वैशाली के चौमुखी महादेव मंदिर और हाजीपुर के पातालेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.