हाजीपुर, सितम्बर 3 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया। बताया गया कि डॉ.मंजू कुमारी, फर्मासिस्ट नवीन कुमार एवं एएनएम निधि कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया। बताया गया कि तीन दिनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कर रही है। अभी तक विद्यालय के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान सभी छात्र,छत्राओं के होमोग्लोबिन की जांच मुफ्त की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार मुफ्त दवा एवं सलाह दिया गया। सभी बच्चों के लम्बाई एवं वजन की भी देखा गया। इस दौरान विद...