हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बुधवार को एक युवक की शव संदिग्ध हाल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान मनीष कुमार पिता शत्रुघ्न राय के रूप में हुई है। वह राघोपुर के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार बिदुपुर के मधुरापुर गांव निवासी अर्जुन राय पिता स्व. बिन्देश्वर राय के दामाद थे।

घटना का विवरण स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुरापुर भिंडा के पास पतली सड़क पर करीब दो घंटे तक एक व्यक्ति छटपटाता रहा था। ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और बेहोश होने पर पानी का छिड़काव भी किया। इसके बाद लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिदुपुर पुलिस ने युवक को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ...