हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम हनुमान चालीसा की सामूहिक पाठ कर श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण के लिए कामना की। वही भगवान की आरती उतारी और क्षेत्र में सुख समृद्धि,अपनत्व, भाईचारा और प्रेम के साथ समरसता बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। यहां पर मंदिर की पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में महिला, पुरुष और युवा-युक्तियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर लोगों में भक्ति भावना सिर चढ़कर बोली। भक्ति कार्यक्रम में पहुंचे कृणाल जायसवाल,अभय गुप्ता, श्री भगवान चौधरी, राजकमल जायसवाल, सुरेश कुमार, अभिजीत, नंदन, मनोज, उपेंद्र, सुमन, दीपूदत्त चौधरी, रंजना, श्वेता, बबली, कविता, निशा, सरोज आदि ने भगवान की आरती उतारी और पूजा पाठ कर क्षेत्र में अपनत्व और भाईचारा बनाए रखने को लेकर प्रार्थ...