हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव से बीती रात करीब डेढ़ बजे एक किसान की भैंस चोरी हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सजगता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की यह वारदात नाकाम हो गई और पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचे पशु चोर, छह भैंसें बरामदघटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार किसान गजेंद्र राम ने पुलिस को बताया कि रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर उसके दरवाजे से भैंस चुरा ले गए। सुबह करीब 3 बजे जब वह उठे तो मवेशी गायब मिली। आस-पास काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि खपुरा गांव की ओर एक पिकअप वैन में मवेशी को ले जाते देखा गया है।ग्रामीणों ...