हाजीपुर, जुलाई 10 -- Hajipur News: राजापाकर, संवाद सूत्र राजापाकर के चौड़ीपर टोला वार्ड नंबर आठ निवासी रामबाबू राय की पुत्री खुशी कुमारी ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर अपने पट्टीदार पर मारपीट करने एवं छिनतई करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया कि सुबह 10 बजे अपनी जमीन पर दुकान बनवा रहे थे। उसी समय श्याम नंदन राय, सरोज कुमार और शर्मिला देवी अचानक आ धमके और गाली गलौज करने लगे। मेरी मां ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से मेरी मां को मारा-पीटा और जमीन पर पटक दिया। शर्मिला देवी ने मेरी मां की गर्दन से मंगलसूत्र छीन लिया। आवेदन में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। संतोष वर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...