हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के सलहा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में एक महिला सहित पांच लोगों को गंभीर जख्मी होने का मामला दर्ज किया गया है। वही हमलावरों द्वारा घर में तोड़फोड़ कर घर क्षतिग्रस्त कर देने एवं मारपीट के क्रम में लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया गया है। सभी जख्मी को इलाज हेतु जंदाहा सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर जख्मी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।

घटना का विवरण इस मामले में सोनिया देवी ने अपने पड़ोसी दयाशंकर राय,उमाशंकर राय,आशुतोष कुमार,सनी कुमार,निशा कुमारी सहित दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी एक ग्रामीण से बीते दिन एक जमीन खरीद किया है जो जमीन उनके घर स्थित खेसरा से अलग है। इसके बावजूद आरोपी द्वारा बराबर उन्हें घर एवं जमीन स...