हाजीपुर, जुलाई 1 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजनों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से वैशाली जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पहल के तहत नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, बस पड़ावों, रेलवे स्टेशन के आसपास, अस्पतालों तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है,ताकि राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को गर्मी से राहत मिल सके। जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा ...