हाजीपुर, नवम्बर 5 -- Hajipur News: आज धनतेरस है। भगवान धन्वंतरि की जयंती पर जिले का बाजार सज-धज कर तैयार है। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन वर्षा होगी। महंगाई के बावजूद लोगों ने भी जमकर खरीदारी की तैयारी कर रखी है। लोग भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी से धन-धान्य से पूर्ण खुशहाल जीवन की कामना करेंगे। धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। त्योहार का उत्साह ऐसा है कि हर कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ खरीदने की तैयारी कर चुका है। स्वर्ण आभूषण की दुकान से लेकर कपड़े, बर्तन, वाहन, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों में लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: धनतेरस पर दो सौ करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही बाजार गुलजार नजर आया। गुदरी रोड, राजेंद्र चौक, कचहरी रोड,...