हाजीपुर, नवम्बर 1 -- गीता के कर्मयोग और भक्ति का संदेश Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सरायधनेश में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता कथा महायज्ञ में दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। आयोजक सुनिल कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय ने श्री कृष्ण की आरती उतारी और जहां अतिथियों का सम्मान किया गया। वृंदावन से पधारे कथावाचक माध्वाचार्य ने श्रीमद्भागवत गीता के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, कर्मयोग, आत्मज्ञान और जीवन में सदाचार के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव सत्कर्म करना चाहिए और उसके फल की चिंता भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही मनुष्य को सच्ची शांति और आनंद की अनुभूति कराता है। कथावाचक ...