Hajipur News: बोलेरो पर लदा अंग्रेजी शराब बरामद
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: लालगंज थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अलग अलग जगहों से देसी और विदेशी शराब पकड़ा है। रेपुरा गांव के एक बगीचे में चल रहे देसी शराब बनाने का उपकरण भी पकड़ा गया। वहां 5 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज मिंटू कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। उस पर मद्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। वही पकड़ी कंठ गांव से एक बोलेरो पर लदा अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया। हालांकि बोलेरो चालक और धंधेबाज पुलिस आने की सूचना मिलते ही खिसक गया। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि बोलेरो पर 354 लीटर विदेशी शराब और बीयर लदा हुआ था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जावा महुआ नष्ट कर जब्त की शराब, एक गिरफ्तार इसमें शामिल बोलेरो चालक, धंधेबाज को पता कर मामला दर्ज किया जाएगा। -दिलीप कुमार
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.