Hajipur News: बैठक में विकास योजनाओं की सम्पुष्टि पर पार्षदों में नोकझोंक
हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- विकास योजनाओं पर पार्षदों का विरोध Hajipur News: नगर परिषद सभागार में सोमवार को बोर्ड की साधारण बैठक हुई। बैठक शुरू होने के साथ ही पूर्व की बैठक में योजनाओं की स्वीकृति संबंधी प्रस्तावों के समपुष्टि पर काफी देर तक पार्षदों के बीच नोक-झोंक का दौर चलता रहा। इस दौरान सम्पुष्टि के लिए बैठक में लाई गई लगभग 75 विकास योजनाओं पर पार्षदों ने विरोध दर्ज किया। पार्षदों का कहना था कि पिछली बोर्ड की बैठक में इन योजनाओं पर कोई चर्चा ही नहीं हुई थी। आरोप लगाया गया कि लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से 75 योजना को ऊपर से शामिल कर दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी ने की। बैठक में हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह सहित लगभग 40 से अधिक पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.