हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर शनिवार को सिहमा कंठ के पास बीतीरात बाईक सवार बदमाशों ने बाइक छीनी और फरार हो गए। बेखौफ बदमाशों ने एक होम्योपैथ चिकित्सक को निशाना बनाया। बाइक लूट के दौरान क्लिनिक बंद कर घर लौट रहे डॉक्टर के साथ उन्होंने मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

घटनास्थल का विवरण बेलसर थाना क्षेत्र के लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर सिहमाकंठ गांव स्थित डोमवा चौक के पास शनिवार की रात करीब 9 बजे यह वारदात हुई। होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार अपनी क्लिनिक बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

बदमाशों की हरकतें बेलसर थाना क्षेत्र के हौजपुरा गांव निवासी...