Hajipur News: बेलसर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: बेलसर पुलिस ने शुक्रवार की शाम सिहमा कंठ गांव से बिजली का तार चोरी करने वाले दो चोरों को धर दबोचा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहमा कंठ गांव के पास कुछ लोग चोरी छिपे 33 केवी का तार काटने के फिराक में बैठे है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त स्थल की घेराबंदी की। इसी दौरान वहां से दो लोग भागने लगे। पुलिस के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बिजली की तार की चोरी करता है। पुलिस ने उसके पास से 33 केवी का तार, तार काटने वाला कटर एवं हेक्सा कटर भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पकड़े गये चोरों की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर कुरीग्राम निवासी अमित कुमार एवं प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। उक्त दोनों को तार चोरी के मामलें में गिरफ्तार कर शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.