हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक करने के लिए रोजाना की तरह अपने घर से निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनके सामने लाकर बाइक रोकी। दो हथियारबंद अपराधी उतरे और ठेकेदार रामनरेश राय को पेट में गोली मार दी। अचानक हुए हमले के बाद ठेकेदार जंगल की ओर भागे लेकिन अपराधियों ने दौड़ाकर उन्हेंने गोली मार दी। 20 सेकंड के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अपराधी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर भाग निकले। रामनरेश राय के दाहिने पैर के घुटने में एक गोली, बाएं कमर एवं पेट के बीच पांच गोली एवं पीट के बाई ओर एक गोली लगी। बताया गया कि एक गोली मृतक के पास रखे मोबाइल में लगी है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि हमलावर किस कदर बेखौफ अंदाज में घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना के सं...