Hajipur News: बीटेक कॉलेज में सत्र 2022-26 बैच के तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन
हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Hajipur News: स्थानीय चकसिकंदर स्थित महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ के लिए यह गर्व का विषय है कि सत्र 2022-26 बैच के तीन विद्यार्थियों का चयन इंडस टावर्स लिमिटेड में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में ऋतिक आकर्ष (ईसीई), सत्यम कुमार (ईई) एवं तनु श्री (ईई) शामिल हैं। ऋतिक आकर्ष और सत्यम कुमार का चयन Rs.4 लाख प्रति वर्ष (एलपीए) तथा तनु श्री का चयन Rs.4.3 लाख प्रति वर्ष (एलपीए) के पैकेज पर हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल व्यावसायिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। यह भी पढ़ें- आईआईटी में 3 छात्रों को 1.59 करोड़ का पैकेज, 14 फीसदी कम हुआ प्लेसमेंट, बीटेक मेजर व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.