हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर वार्ड -9 में शनिवार को एक घर का ताला काटकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत पचास हजार नकदी चुराकर फरार हो गए। चोरों ने तीन कमरों के अलावे अलमारी के ताले तोड़ कर सारा सामान बिखेर दिया और उसमें रखे घर से सोने के गहने और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए।

पुलिस कार्रवाई सूचना पाते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मामले को लेकर गृहस्वामी रितिक कुमार ने अज्ञात चोर के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। आरोप है कि दिल्ली से वह घर में सीसीटीवी लगाने आया था। सुबह 8:30 बजे जब उसने घर खोला तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया,तीनों कमरों के ताले टूटे थे अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमीरा में रखे मांगटीका, मंगलसूत्र, ढोलना, अंगूठी सहित कई सोने के गहने और 50 ...