हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: बिदुपुर प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामाकांत गिरी व संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजित कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी अधिकृत उर्वरक (खाद) विक्रेता, कृषि विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज में उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठकबैठक की मुख्य बातें बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजित कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रखंड में उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने स...