हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: बिदुपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बिदुपुर एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय चेचर में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ। राजकीय मध्य विद्यालय बिदुपुर में बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष राम तथा संचालन शिक्षक ठाकुर संजीव कुमार सुमन ने किया। इस अवसर पर विधालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावक ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री सुमन ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों को भी शिक्षकों के साथ-साथ अपने अपने विद्यार्थियों पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर ही बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते है। इस अवसर पर अभिभावक में रीता देवी, गुंजन, कविता देवी, रजिया खातून, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद खुर्शीद, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। वही शिक्षकों में राकेश रंजन, सोनू कुमार,...